Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशरोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हिसार: हरियाणा रोडवेज (Roadways) कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम किया। इसके साथ ही सांझा मोर्चा ने गुरुवार को दूसरे दिन भी चक्का जाम का ऐलान किया है। यह हड़ताल दिवाली के दिन अंबाला में एक रोडवेज ड्राइवर की पीट-पीटकर और तेजधार हथियारों से घायल कर हत्या करने और आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में है।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के हड़ताल के आह्वान पर बुधवार सुबह 2 बजे से ही रोडवेज कर्मचारी डिपो में एकत्रित होने लगे और सुबह की पहली बस रोककर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी नेता बस स्टैंड के मुख्य गेट के पास बैठ गए और प्रदेश सरकार, परिवहन मंत्री व अंबाला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने गृह मंत्री अनिल विज को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खुद को दबंग और गब्बर कहने वाले नेता के गृह जिले में हत्या के चार दिन बाद भी आरोपियों का न पकड़ा जाना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः-यम द्वितीया पर्व: लघु कुंभ बना मथुरा, बहनों ने भाई संग यमुना में लगाई डुबकी

आरोपियों को बचाने का आरोप

इस अवसर पर डिपो प्रधान राजबीर दूहन,नरेंद्र खराड़, अमित जुगलान, नरेंद्र मुकलान, पवन बूरा, वरिष्ठ नेता सुभाष ढिल्लों, रामसिंह बिश्नोई, सुरेश मलिक, अजय दूहन, जितेंद्र शर्मा, राजकुमार चौहान, अरुण शर्मा, सुरेश सैय्यदवा, जोगिंदर पंघाल व अन्य मौजूद रहे। । लेकिन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार और अंबाला प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर की हत्या करने वाले प्रभावशाली लोग हैं, इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें