Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में चल रही परिवर्तन की बयार, झूठी और भ्रष्ट कांग्रेस के...

छत्तीसगढ़ में चल रही परिवर्तन की बयार, झूठी और भ्रष्ट कांग्रेस के कुशासन का होगा अंत: मंडावी

Roop Singh Mandavi

chhattisgarh election 2023: भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बयार चल रही है। यह बदलाव बस्तर से शुरू होकर पूरे प्रदेश में फैल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन का अंत निश्चित हो गया है। जनता ने घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को जवाब देने का संकल्प लिया है और जनता के आशीर्वाद से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है।

 बीजेपी के मंडल अध्यक्ष से डर गई है कांग्रेस- मंडावी

विधानसभा चुनाव में घबराई कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है कि वह किस मुंह से जनता के बीच जाए। जनता झूठी और भ्रष्ट कांग्रेस की सच्चाई समझ चुकी है और कांग्रेस जनता की नाराजगी महसूस कर रही है। इसी डर से कांग्रेस ने अपने 22 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जो कांग्रेस की विफलता को उजागर करता है। रूप सिंह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के मंडल अध्यक्ष से डर गई है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का समर्पण कांग्रेस को महंगा पड़ रहा है। चित्रकोट विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल मंडल अध्यक्ष भी हैं, जिनका टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस को अपने मौजूदा विधायक राजमन बेंजामिन को हटाना पड़ा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बस्तर सांसद दीपक बैज को विधायक प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारना पड़ा।

यह भी पढ़ें-Ration Corruption : विपक्ष ने ममता सरकार पर बोला हमला, राशन भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

कांग्रेस बैकफुट पर है और चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर विधानसभा सहित बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि झूठी घोषणाएं करने में माहिर कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का झूठा वादा फिर दोहराया है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 झूठे वादे किए थे, जो पांच साल में पूरे नहीं हुए।

कांग्रेस झूठ बोलेने का किया है कामज-विपक्ष

कांग्रेस ने बार-बार मेहनतकश किसानों को धोखा देने का काम किया है, बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने के नाम पर, महिला स्वयं समूहों को ऋण माफी के नाम पर और पेंशन देने के नाम पर कांग्रेस ने झूठ बोलने का काम किया है यहां तक कि राज्य के बुजुर्ग भी। जनता भाजपा के 15 साल के विकास कार्यों को याद कर रही है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है। कांग्रेस उन्हें रोकने की नापाक कोशिश करती रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यों ने कांग्रेस की हार सुनिश्चित कर दी है।’ इस दौरान विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पांडे, संजय पांडे, आलोक अवस्थी, दिनेश पाणिग्रही, जयप्रकाश पाढ़ी आदि मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें