Aus vs Pak: वर्ल्ड कप से पहले लौटा मैक्सवेल का ‘तूफान’, पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई

50
Aus-vs-Pak-maxwell

 maxwell

Aus vs Pak- World Cup 2023: क्रिकेट का महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 गुरुवार 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। विश्व कप की शुरुआत से पहले वार्म-अप मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अभियास मैच खेला गया था। हैदराबाद के मैदान पर खेले गए इस प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को 352 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेली।

मैक्सवेल ने की गेंदबाजों की जमकर धुनाई

इस प्रैक्टिस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 71 गेंदों में 77 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके लगाए। इस दौरान मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट भी 100 से ज्यादा का रहा। वर्ल्ड कप से पहले मैक्सवेल का फॉर्म उनके लिए सकारात्मक संकेत है। अगर मैक्सवेल इसी फॉर्म में रहे तो वह विरोधी टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल के अलावा डेविड वॉर्नर ने 48 रन और मिशेल मार्श ने 31 रन बनाए। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने 27 रनों की पारी खेली।इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 40 रन बनाए।

ये भी पढ़ें..World Cup 2023: धर्मशाला में विश्व कप मुकाबलों से पहले खालिस्तानी हुए सक्रिय, दीवार पर लिखे विवादित नारे

लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे मैक्सवेल 

बता दें कि मैक्सवेल लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप से ठीक पहले उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है। मैक्सवेल प्रैक्टिस मैचों के दौरान गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। न सिर्फ अभ्यास मैचों में बल्कि राजकोट में भारत पर ऑस्ट्रेलिया की जीत में भी उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।माना जा रहा है कि इस विश्व कप में वह लेग स्पिनर एडम जाम्पा के साथ स्पिन जोड़ी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
हाल में पिता बने थे मैक्सवेल

गौरतलब है कि मैक्सवेल हाल ही में पिता बने थे। उनकी पत्नी विनी रमन ने एक बच्चे को जन्म दिया था। मैक्सवेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बच्चे की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लोगन मेवरिक मैक्सवेल”। उन्होंने अपने बच्चे का नाम लोगान रखा। मैक्सवेल विश्व कप के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से भारत के खिलाफ करेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)