Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Chandrayaan-3 Landing: घर बैठे देख सकेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां मिलेगी पल-पल...

Chandrayaan-3 Landing: घर बैठे देख सकेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां मिलेगी पल-पल की जानकारी

isro chandrayaan 3 mission

रायपुर: भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing) का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट www.isro.gov.in, इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल (ISRO आधिकारिक), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर आज बुधवार (23 अगस्त) शाम 5.27 बजे किया जाएगा। स्कूलों में छात्र और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक राज्य के सभी स्कूलों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोटा केबिन स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों के लिए एक विशेष सभा और चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण (Chandrayaan-3 Landing) दिखाने की व्यवस्था करें। जहां यह संभव न हो वहां अगले दिन 24 अगस्त को प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कार्यक्रम की रिकार्डिंग दिखाने की व्यवस्था की जाये।

ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बनेंगे नौनिहाल, स्कूलों में होगी लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था

वहीं आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing) के लिए देशभर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 इतिहास रचने की दहलीज पर है। दुनिया की निगाहें भारत के इस मिशन पर टिकी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक नया वीडियो शेयर कर उत्सुकता बढ़ा दी है. इसरो ने कहा कि मिशन तय समय पर है। यह आज शाम चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें