Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यक्राइमAraria Journalist Murder: पत्रकार हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा,...

Araria Journalist Murder: पत्रकार हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा, अब तक 7 गिरफ्तार

Araria Journalist Vimal Yadav Murder

Araria Journalist Vimal Yadav Murder- अररियाः बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड के मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्जुन सिंह को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के जोगबनी के चाणक्या चौक से सोमवार देर रात गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 8 आरोपियों के नाम नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें से अब तक 7 को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस अब एक अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पकड़े गए शूटर पर कई मामले दर्ज

उल्लेखनीय है कि रानीगंज के बेलसरा निवासी अर्जुन शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह 2019 में रानीगंज थाना कांड संख्या-134/2019 में आरोपित है। पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले बाद 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसमें से 4 को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए एसपी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी हुई।

ये भी पढ़ें..Meerut: मेरठ की बेटी ने किया कमाल ! छवि को अमेरिका में मिली 3 करोड़ की स्कालरशिप

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार

दरअसल पत्रकार हत्याकांड (Journalist Vimal Yadav ) में पुलिस ने उनके पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या -338/2023 दिनांक 18 अगस्त को भादवि की धारा 302/120(बी),34 भादवि एवं 27 सशस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया था। प्राथमिकी में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया। इनमें से 7 को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस दल में अररिया सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, फारबिसगंज SDPO खुशरू सिराज समेत पांच इस्पेंक्टर सहित भारी पुलिस बल शामिल थे।।

बदमाशों ने घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

गौरतलब है कि 18 अगस्त की सुबह रानीगंज प्रखंड के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब विमल सो रहे थे। तभी बदमाशों ने दरवाजा खटखटाने पर जैसे ही वो बाहर निकले बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि, गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आए लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पत्रकार विमल यादव को मृत घोषित कर दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें