Saturday, October 5, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशHamirpur: घर पर चल रहा था द्वारचार, दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार

Hamirpur: घर पर चल रहा था द्वारचार, दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार

bride

हमीरपुरः शहर के एक मोहल्ले में शुक्रवार को बारात पहुंचने से पहले ही ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की खबर मिलते ही दूल्हे के होश उड़ गए। दूल्हा-दुल्हन के परिजन कोतवाली पहुंचे। शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के पुराना घाट मोहल्ला निवासी मोहित कुमार की बारात शहर के पुराना यमुना घाट पर जानी थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मोहित डीजे और बैंडबाजे वालों के साथ बारात लेने के लिए तैयार था। घर से बारात निकल चुकी थी, डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे। तभी खबर आई कि दुल्हन घर से फरार हो गयी है। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैल गई और इसकी जानकारी दूल्हे पक्ष को भी हो गई।

यह भी पढ़ें-तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रोफेसर, 151 अन्य पर UAPA को…

दूल्हे की मां ममता ने बताया कि दुल्हन अपनी बुआ के साथ सुभाष बाजार ब्यूटी पार्लर गई थी। उसकी बुआ पार्लर संचालिका से बात करने लगीं। इसी बीच मौका पाकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ वहां से गायब हो गई। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि सूचना मिली है कि शादी से पहले ही दुल्हन किसी के साथ भाग गई। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें