Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeहरियाणाभाजपा के पूर्व जिला प्रधान में मांगा लोगों का समर्थन बोले- अभय...

भाजपा के पूर्व जिला प्रधान में मांगा लोगों का समर्थन बोले- अभय चौटाला जैसे मजबूत…

 

हिसारः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व मारू प्रदेश निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष जयबीर गोदारा ने कहा है कि आज प्रदेश को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला जैसे कद्दावर मुख्यमंत्री की जरूरत है। अगर जनहित में काम करना है और भ्रष्टाचार को रोकना है तो यह समय की मांग है। वे बुधवार को नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चल रही इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा में शामिल होकर क्षेत्र की जनता से अपील कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार से पूरी तरह से तंग आ चुकी है। हर वर्ग इस सरकार से परेशान है और इससे निजात पाना चाहता है। इस सरकार का एक ही मकसद है कि कोई जनहित का काम न हो बल्कि जाति, धर्म, समुदाय और क्षेत्रवाद के नाम पर जनता को गुमराह किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार भी इसी तरह की नीति अपना रही है। इससे पहले जनता कांग्रेस सरकार को भी देख चुकी है।

यह भी पढ़ेंः-बंगाल के राज्यपाल के निर्देश की ‘अनदेखी’ करने पर कुलपतियों को जारी किया नोटिस

जयबीर गोदारा ने कहा कि वह वर्षों से भाजपा में हैं और भाजपा की विभाजनकारी नीति से तंग आकर ही उन्होंने भाजपा छोड़ी थी। अब इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा में परिवर्तन पद यात्रा चला रहे हैं और जनता के पास उन्हें समर्थन देने और अपनी हुकूमत स्थापित करने का सुनहरा मौका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें