प्रयागराजः कांग्रेस नेता और वार्ड 43 से पार्षद उम्मीदवार माफिया अतीक अहमद के प्रेम में बहक गये। कांग्रेस नेता राजकुमार उर्फ रज्जू ने अतीक को भारत रत्न और शहीद का दर्जा देने की मांग कर डाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बहुत रोकना चाहा लेकिन वह अपनी रौ में कहते चले गये। अंततः जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
Congress candidate Rajkumar for local polls in UP says BHARAT RATNA AND SHAHEED STATUS must be given to Atiq Ahmad
This ecosystem hailed & eulogised Yakub, Afzal, Mukhtar and now Atiq! After Atiq ji comment by Punia ji & Tejaswi now this pic.twitter.com/JrP4FcdoEY
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) April 19, 2023
कांग्रेस वार्ड 43 से पार्षद उम्मीदवार राजकुमार ने कहा कि जब मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिल सकता है तो अतीक को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग कर डाली। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थे। अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की कार्यवाही की।
ये भी पढ़ें..‘अतीक के खानदान से दुश्मनी निकाल रही यूपी सरकार’, मौलाना तौकीर…
कई कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है। लगता है, इनका दिमाग फिर गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि राजकुमार उर्फ रज्जू को माफिया अतीक से सम्बंधित बयान से रोके जाने के बावजूद ऐसा करने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रज्जू का उक्त बयान उनका निजी बयान है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी द्वारा पार्षद उम्मीदवारी वापस ली जाती है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)