Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशतेज रफ्तार का कहरः स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक...

तेज रफ्तार का कहरः स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

road-accident

 

पटनाः बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज थानांतर्गत लुटिया पुल के समीप दो बाइक सवार चार लोगों को बुधवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के लुटिया पुल के समीप घटी। होली के रंग में सराबोर दो बाइक पर सवार चार युवक बीते रात रानीगंज से फारबिसगंज की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों बाइक में टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से आ रहे एक मैजिक वाहन में टक्कर मारी, जिससे मैजिक वाहन के साथ-साथ दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।

घटना में चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए नेपाल इलाज के लिए ले जाया गया।

तीनों मृतक की पहचान भवानीपुर के अमर कुमार, सीकेन कुमार, रघुनाथपुर वार्ड संख्या 6 के रंजीत कुमार के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल युवक दीपक कुमार रघुनाथपुर निवासी बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही परवाहा पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। टक्कर मारकर भाग रहे स्कॉर्पियो को पकड़ कर फारबिसगंज थाना ले गए।

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें