Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeबंगालDA की मांग पर आंदोलनरत कर्मचारियों के मंच पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी,...

DA की मांग पर आंदोलनरत कर्मचारियों के मंच पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कही ये बात

कोलकाता: महंगाई भत्ते की मांग को लेकर शहीद मीनार मैदान में पिछले 39 दिनों से आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के मंच पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पहुंचे। उन्होंने यहां संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें डीए देना ही होगा। विधानसभा से निकलने के बाद वे सीधे आंदोलन मंच पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की ओर से वे विश्वास दिलाते हैं कि पूरी भाजपा विधानमंडल इस आंदोलन का समर्थन करती है और केंद्रीय वेतनमान के अनुसार डीए सरकारी कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिवालिया हो गई है। शुभेंदु ने कहा कि हाई कोर्ट की सिंगल बेंच, डिवीजन बेंच में आप लोगों ने केस जीत लिया है। आज नहीं तो कल महंगाई भत्ता देना ही पड़ेगा। हम बिना शर्त आपके साथ हैं।

शुभेंदु ने कहा कि हम राज्य विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल हैं। भाजपा से जुड़ा कर्मचारी व शिक्षक संगठन भी आपके आंदोलन के साथ है। हम बाहर की राजनीति से इसका समर्थन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन का आज 39वां दिन है। कर्मचारियों ने 10 मार्च को प्रशासनिक हड़ताल की घोषणा की है। उस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज बंद रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें