मुंबई: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी श्रीमती कुंदा नाईक का मंगलवार की देर शाम मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वे बीते कई दिनों से बीमारी से जूझ रही थीं। उनका अंतिम संस्कार गोरेगांव के शिवधाम श्मशान भूमि पर किया गया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 21, 2023
राम नाईक ने साल 2014 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। उनके साथ उनकी पत्नी कुंदा नाईक हर कदम पर साथ थीं। यही कारण है कि राम नाईक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी में पूर्णकालिक कार्य कर सके। मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना जाहिर की है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक जी की धर्मपत्नी श्रीमती कुंदा नाईक जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति pic.twitter.com/9S3slTpuSO— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) February 21, 2023
ये भी पढ़ें..CM योगी ने बजट को बताया ‘कल्याणकारी’, कहा-एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में साबित होगा मील का पत्थर
उत्तर प्रदेश के महामहिम पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री राम नाईक जी की धर्मपत्नी श्रीमती कुंदा नाईक जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
ईश्वर गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति pic.twitter.com/oN1H4NO17a— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) February 21, 2023
राम नाईक पार्टी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे तो वहीं कुंदा नाईक भी गृहस्थी की बागडोर संभालने के साथ ही मनपा स्कूल में शिक्षिका के तौर पर भी कार्य किया। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल राम नाईक को फोन पर अपनी संवेदना जताई, साथ ही ट्वीट करके भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया है। नाईक परिवार में राम नाईक, सुपुत्री निशिगंधा नाईक, विशाखा कुलकर्णी और नाती एड.शार्दुल कुलकर्णी हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)