Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदिल्लीदिल्ली विधानसभा : शीतकालीन सत्र के बीच AAP विधायक ने लहराई नोटों...

दिल्ली विधानसभा : शीतकालीन सत्र के बीच AAP विधायक ने लहराई नोटों की गड्डियां, मचा हंगामा

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भारी हंगामे के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मोहिंदर गोयल ने बुधवार को नोटों की गड्डियां लहरायी। वो डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिग की भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन को संबोधित करते हुए रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिग समेत कई पदों पर भर्ती के लिए टेंडर निकाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार इन पदों पर भर्ती के नाम पर पैसे ले रहे हैं।

नोटों की गड्डियां लहराते हुए विधायक ने कहा कि ठेकेदारों ने उनसे भी डील करने की कोशिश की थी। गोयल ने कहा कि अस्पताल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सरकार का प्रावधान यह है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखा जाए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। नौकरी मिलने के बाद भी कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं मिलता है। ठेकेदार कर्मचारियों से मोटी रकम वसूल करते हैं। इसी बात को लेकर कर्मचारी अस्पताल में धरने पर बैठ गए और उनके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें-नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की PM मोदी की…

ठेकेदार कर्मचारियों से पैसा वसूल करते हैं। मैंने डीसीपी, सीएस और एलजी से शिकायत की। शिकायत के बावजूद, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मैं भ्रष्टाचार का पता लगाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहा हूं। वे बाहुबली हैं और उनसे मेरे परिवार को जान का खतरा है। मामले की जांच होनी चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें