Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशमहिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाला शख्स गिरफ्तार, इस...

महिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाला शख्स गिरफ्तार, इस शहर में छिपा था आरोपी

महिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाला शख्स गिरफ्तार, इस शहर में छिपा था आरोपी

कोलकाता: एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश और धमकी देने के आरोप में पंजाब के युवक को कोलकाता में बेनियापुकुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गगन कुमार उर्फ रणबीर जॉन के तौर पर हुई है। उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि उससे पूछताछ चल रही है।

33 साल की एक महिला ने आरोप लगाया था कि पिछले साल 28 दिसंबर की रात लेक टाउन थाना के दक्षिण दाड़ी इलाके में उन पर रणवीर ने हमला कर दिया था। उसने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की थी। यहां तक की जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसे लेकर मंगलवार रात कस्बा थाने में उसने शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें-नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की PM मोदी की…

पुलिस ने जांच शुरू की और देर रात बेनियापुकुर के एक बार से युवक को धर दबोचा गया। मूल रूप से पंजाब के लुधियाना प्रीत नगर के रहने वाला रणवीर कोलकाता के कस्बा राजडांगा मेन रोड इलाके में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ धमकी देने, दुष्कर्म की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि जिस महिला ने उस पर आरोप लगाए हैं वह उसकी पूर्व परिचित रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें