Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदिल्लीBharat Jodo Yatra: अंतिम पड़ाव की ओर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा,...

Bharat Jodo Yatra: अंतिम पड़ाव की ओर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, पंजाब से हिमाचल में किया प्रवेश

शिमलाः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा का आज 128वां दिन है। जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी की यात्रा आज पंजाब से सीधे हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने मार्च का स्वागत किया। इस दौरान पहाड़ी राज्य के सीमावर्ती गांव घाटोटा में फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें..व्हाइट स्वेटर में Shehnaaz Gill के चुलबुले अंदाज पर फैंस हार बैठे दिल

उधर हिमाचल प्रदेश में भारत जोड़ो के प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने कहा आपने कहा था कि यात्रा हिमाचल प्रदेश से होकर गुजरनी चाहिए। हमने पूरा मार्ग बदल दिया। हमने हिमाचल प्रदेश को थोड़ा समय दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचना है।

राहुल ने कहा प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में एक बैठक के दौरान आश्वासन दिया था कि हिमाचल प्रदेश आपकी झोली में आएगा (कांग्रेस हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतेगी)। उन्होंने कहा, शुरूआत देवभूमि से हुई है और इसी तरह हम हर राज्य में कांग्रेस का झंडा फहराएंगे।

बता दें कि राहुल की यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज मिरथल-काठगढ़-इंदौरा होते हुए गुजरेगी। इसके बाद यात्रा मलोट, इंदौरा से गुजरते हुए कांगड़ा जाएगी। इसके बाद वापस पंजाब के पठानकोट लौट आएंगे। फिर यहीं से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा हैकि इस यात्रा हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा तमाम विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें