Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeहरियाणाभारत जोड़ो यात्रा निकालकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : कैप्टन...

भारत जोड़ो यात्रा निकालकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : कैप्टन अभिमन्यु

हिसार: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि अपने समय के काले-कारनामें छिपाने के उद्देश्य से कांग्रेस के लोग भारत जोड़ो यात्रा निकालकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन्हीं काले कारनामों से तंग आकर ही जनता ने उसे सत्ता से बेदखल किया था। ऐसे में कांग्रेसियों को भारत जोड़ों यात्रा की बजाय अपने कार्यकााल में हुए भ्रष्टाचार व घोटालों के लिए पश्चाताप करना चाहिए।

कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनता के सुख-दुख के कार्यक्रमों में शामिल होने उपरांत बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व भाजपा के नेतृत्व में देश दुनिया में मजबूत हुआ है। पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व का लोहा मान रही है। आज भारत सीना तानकर मजबूती से पूरी दुनिया के सामने खड़ा होता है। भारत की नीतियों का दुनिया लोहा मानती है। पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों की वजह से आज भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शर्तों पर विश्व में फैसले ले रहा है। ऐसे में कांग्रेस की इस प्रकार की यात्रा मात्र जनता के समक्ष सच्चाई ही लेकर आई है।

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से स्पष्ट हो गया है कि यात्रा में केवल वे लोग शामिल हुए है, जिनकी मानसिकता केवल देश को तोड़ने वाली रही है। भारत तोड़ने वाली मानसिकता एवं प्रवृति वाले लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी दी तो उन्होंने अफसोस जताया था। हिंदू व भगवा आतंकवाद के नाम झूठ फैलाने का कार्य किया था। कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध किया था। इस तरह के लोगों ने भगवान राम को भी काल्पनिक बताया है।

भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में शिरकत की। वे डाटा गांव में पूर्व सरंपच जयबीर जागलान की सुपुत्री की शादी समारोह में कन्या को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसी तरह मोठ गांव में पूर्व सरपंच जतिन भ्याणा के आवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने माजरा गांव में सुनील पार्षद के दादा के निधन पर, माजरा में ही डॉ. राजबीर की चाची जी के निधन पर नारनौंद संजय कौशिक के पिता के निधन पर शोक जताया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें