Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाMakar Sankranti 2023: अगले साल दो दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति का...

Makar Sankranti 2023: अगले साल दो दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

नई दिल्लीः इस बार 2023 की मकर संक्रांति दो दिन मनाई जाएगी। माघ कृष्ण सप्तमी पर 14 जनवरी को पतंगबाजी होगी, वहीं दूसरे दिन अष्टमी पर 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। ऐसे में इस बार मकर संक्रांति का उल्लास दो दिन रहेगा। दरअसल सूर्य इस बार 14 जनवरी को रात 8 बजकर 43 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, पुण्यकाल इसके अगले दिन रहेगा। इस दिन सूर्योदय के साथ ही सुबह 7 बजकर 21 मिनट से पुण्यकाल शुरू हो जाएगा, जो सूर्यास्त तक शाम 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

सूर्य का उत्तरायण होना बेहद शुभ
माघ कृष्ण सप्तमी पर 14 जनवरी को रात 8 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मकर संक्रांतिकाल शुरू होगा। सूर्य संक्रांति सूर्यास्त के बाद आती है तो पुण्यकाल दूसरे दिन होता है। अगर सूर्य देव मकर राशि में सूर्यास्त से पहले से आ जाए तो उसी दिन पुण्यकाल माना जाता है। सूर्यास्त के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो पुण्यकाल उसके अगले दिन होता है।

ये भी पढ़ें..Griha Pravesh 2023: अगले साल करना है गृह प्रवेश तो इससे पहले जान लें शुभ तिथि और मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है। सूर्य का उत्तरायण होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब तक सूर्य पूर्व से दक्षिण की ओर चलता है, इस दौरान सूर्य की किरणों को खराब माना गया है, लेकिन जब सूर्य दक्षिण से उत्तर की ओर गमन करने लगता है, तब उसकी किरणें सेहत और शांति को बढ़ाती हैं। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान, धर्म करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें