Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजयमाला के दौरान दूल्हे ने किया 'KISS', भड़की दुल्हन ने शादी से...

जयमाला के दौरान दूल्हे ने किया ‘KISS’, भड़की दुल्हन ने शादी से किया इनकार

दूल्हा

संभलः यूपी के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जयमाला के दौरान दूल्हे ने अपनी दुल्हन को ‘किस’ कर लिया जिससे भड़की दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। दरअसल करीब 300 मेहमानों के सामने मंच पर दूल्हे के किस करने से नाराज दुल्हन ने शादी तोड़ दी। मंगलवार की रात वरमाला के आदान-प्रदान के ठीक बाद दूल्हे ने उसे दुल्हन को किस कर लिया। इससे नाराज दुल्हन तुरंत मंच से चली गई और बाद में पुलिस को फोन किया। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

ये भी पढ़ें..पंजाब की कैटरीना कैफ Shehnaaz और Vicky Kaushal की हाॅट केमिस्ट्री देख फैंस हुए एक्साइटेड

दरअसल 23 वर्षीय स्नातक दुल्हन ने कहा कि दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ शर्त जीतने के लिए उसे किस किया और अब वह अपने चरित्र के बारे में संदिग्ध है। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया जहां दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे गलत तरीके से छुआ लेकिन शुरुआत में उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। उसने आरोप लगाया, “जब उसने मुझे किस किया, तो मैंने अपमानित महसूस किया। उसने मेरे स्वाभिमान की परवाह नहीं की और कई मेहमानों के सामने दुर्व्यवहार किया।”

पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन दुल्हन ने मना कर दिया जिसके बाद शादी टूट गई और मेहमान घर लौट आए। दुल्हन की मां ने कहा, “दूल्हे को उसके दोस्तों ने उकसाया था। हमने अपनी बेटी को मनाने की कोशिश की लेकिन उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।” पुलिस ने कहा कि, “तकनीकी रूप से जोड़े की शादी हो चुकी है क्योंकि घटना के समय तक रस्में पूरी हो चुकी थीं। हम कुछ दिनों के इंतजार के बाद तय करेंगे कि हालात शांत हो।” इसके पहले शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में दुल्हनों ने अपनी शादियां रद्द कर दी थीं क्योंकि दूल्हे ने ‘नागिन डांस’ किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें