पटनाः समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद, विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना जतायी है। यादव के निधन की खबर बिहार पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर उमड़ पड़ी। सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं बिहार सरकार ने उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
(2/2) उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव था। उनके निधन से मुझे काफी दुःख पहुंचा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 10, 2022
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले यादव पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उसके पश्चात देश के रक्षा मंत्री बने, पुनः एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे स्पष्टवादी, निडर एवं दूरदर्शी नेता थे। वे लोकप्रिय जननेता के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। वे लोकसभा सांसद भी थे। वे हमेशा अपनी विचारधारा पर अडिग रहे। उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव था। उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुंचा है।
समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।उनकी यादें जुड़ी रहेगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।विनम्र श्रद्धांजलि।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 10, 2022
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन की खबर से मर्माहत हूं। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा। उनकी यादें हमेश जुड़ी रहेगी। इधर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। वे एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 10, 2022
उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। pic.twitter.com/bF19xeJnTL
ये भी पढ़ें..अमिताभ बच्चन को बर्थडे से पहले धर्मेंद्र ने इस बात के…
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि सौम्य व्यक्तित्व के धनी, समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से मर्माहत हूं। भाजपा नेता ने कहा कि उनका जाना देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम मेदांता में निधन हो गया।
सौम्य व्यक्तित्व के धनी, समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से मर्माहत हूँ।
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) October 10, 2022
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दारुण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/OXkL1nCfIE
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…