Jharkhand: डालटनगंज के शोरूम में बड़ा अग्निकांड, वृद्धा की मौत, 300 बाइक खाक

0
45

रांची: झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के दो नंबर टाउन स्थित बाइक की शोरूम में बीती रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 300 बाइक्स जलकर खाक हो गई, वहीं दम घुटने से शोरूम के मालिक की मां की मौत हो गई है। आधा दर्जन लोग जख्मी भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आग की लपटें शुक्रवार दिन 11 बजे तक उठ रही थीं। बताया गया कि आग बीती रात करीब 11 बजे के आसपास लगी। आशंका है कि इसकी वजह शॉर्ट सर्किट है। शोरूम के पीछे ही इसके मालिक का आवास है। आग शोरूम से शुरू हुई और इसका गुबार पूरे घर में भी फैल गया। धुएं से दम घुटने से शोरूम मालिक सतीश कुमार साहू की वृद्ध मां की मौत ही गई। शोरूम के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर था। 3 तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह तबाह हो गया है। अग्निकांड के बाद दमकल की 18 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से आग की लपटों पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें..Virat Kohli: कोहली ने अनुष्का और बेटी के नाम किया T20…

पिता, पत्नी व बच्चों का चल रहा इलाज –

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अगलगी की घटना की जानकारी देने जैसे ही वृद्ध महिला ऊपर गई, जहरीले धुएं की चपेट में आ गई। उन्हें डालटनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जबकि सतीश के पिता के साथ ही उनकी पत्नी व दो बच्चे भी आग से झुलस गए हैं, जिनका इलाज मेदिनी राय मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। आग इतनी भयावह थी कि पांच दमकल की टीमों को लगना पड़ा। बता दें कि मामले की जानकारी मिलने पर राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…