Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियाें काे मिला स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियाें काे मिला स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

रायपुर: भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए कुछ चुने हुए पुलिस अधिकारियों को प्रतिवर्ष स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड्स प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें..घर लौट रहे बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, मुआवजे की…

इस वर्ष फिक्की ने देशभर के स्मार्ट पुलिसिंग के चुने कुल 29 श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों/पुलिस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारियों एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, एसपी कोरबा संतोष सिंह व डीआईजी सीआईडी हिमानी खन्ना को शामिल कर उनके उल्लेखनीय कार्य को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर दिल्ली में शुक्रवार को सम्मानित किया।

प्रशांत अग्रवाल को उनके बिलासपुर में चलाए गए साइबर जागरुकता हेतु साइबर मितान अभियान, संतोष सिंह को रायगढ़ पदस्थापना के दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु चलाए गए संवेदना अभियान और हिमानी खन्ना को वृद्धजन सुरक्षा हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए समर्पण अभियान के कारण दिया गया है। इन पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली में हुए समारोह में अपने प्रशंसनीय कार्यों से यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त कर छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाया हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई और बीएसएफ व यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह सहित देश भर के कई प्रमुख अधिकारी ज्यूरी में शामिल थे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें