पिता-पुत्र की हत्या का राजफाश, होने वाले दामाद ने दिया था घटना को अंजाम

0
29

रांची : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल शिवालिक में पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या (murder) मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। हत्या की घटना के 22 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपित नागेश्वर महतो के होने वाले दामाद चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन कुमार ने हत्या (murder) की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। रांची पुलिस जल्द ही पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

ये भी पढ़ें..पेटीएम का पहली तिमाही में लोन वितरण 9 गुणा बढ़कर 5,554…

बताया जा रहा है कि चंदन कुमार की नागेश्वर महतो की बेटी से शादी तय हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना। इसका वीडियो नागेश्वर महतो के बेटे अभिषेक के हाथ लग गया। इसके बाद अभिषेक चंदन को ब्लैकमेल करने लगा और फंसा देने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर एक साजिश के तहत चंदन ने इस घटना को अंजाम दिया। चंदन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नागेश्वर महतो और उनके बेटे अभिषेक महतो को बेहोश कर दिया। इसके बाद चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या (murder) कर दी। खुद को निर्दोष साबित करने के लिए चंदन ने पुलिस को फोन भी किया और पूरे मामले की जानकारी भी दी।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में रुके पिता-पुत्र की गला रेत कर हत्या (murder) कर दी गई थी। मृतक की पहचान हजारीबाग के इचाक निवासी नागेश्वर महतो और उनके पुत्र अभिषेक के रूप में हुई थी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…