Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदुनियाचीन विमान हादसाः प्लेन में सवार किसी भी यात्री के बचने की...

चीन विमान हादसाः प्लेन में सवार किसी भी यात्री के बचने की उम्मीद नहीं

बीजिंगः चीन के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में गुआंग्शी की पहाड़ियों के बीच 132 लोगों को लेकर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बोइंग 737 विमान में उड़ान के दौरान जिस समय आग लगी, वह 30 हजार फुट की ऊंचाई पर था। बचाव कार्य में लगे लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि विमान में सवार किसी भी यात्री के बचने की उम्मीद नहीं है।

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान दक्षिण चीन में कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा था। बोइंग ने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1.15 बजे उड़ान भरी थी। यह दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के ग्वांगझू एयरपोर्ट पर दोपहर 3.07 पर उतरने वाला था। दुर्घटनाग्रस्त बोइंग की यात्री क्षमता 162 लोगों की है। इसमें 12 सीटें बिजनेस क्लास की और 150 सीटें इकानॉमी क्लास की हैं। विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य यात्रा कर रहे थे। पहाड़ों के बीच उड़ान के दौरान विमान में अचानक आग लग गयी। जिस समय यह दुर्घटना हुई, विमान 30 हजार फुट की ऊंचाई पर 523 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर रहा था।

यह भी पढ़ेंः-पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, शुभेंदु पर लगाया धांधली कर चुनाव…

विमान की उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट के अनुसार उड़ान के दौरान डेढ़ मिनट के अंदर इस भीषण दुर्घटना ने मूर्त रूप ले लिया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पहाड़ों के बीच आग का बड़ा गुबार देखा गया। यह विमान चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की युन्नान प्रांत की सहायक कंपनी का था। यह जून 2015 में एयरलाइंस को सौंपा गया था। इस तरह इसने अब तक मात्र साढ़े छह साल ही उड़ान भरी थी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि राहत व बचाव टीमें घटनास्थल पर सक्रिय हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें