Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशदेश को कोरोना संक्रमण से मिल रही राहत, रिकवरी दर में लगातार...

देश को कोरोना संक्रमण से मिल रही राहत, रिकवरी दर में लगातार हो रहा इजाफा

नई दिल्लीः भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,476 नए मामले सामने आए और 158 की मौत हुई हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,15,036 हो गई है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 59,442 तक कम हो गई है। देश के पॉजिटिविटी रेट 0.14 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि बीते 24 घंटे में 9,754 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,23,88,475 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है। देशभर में कुल 9,09,985 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 77.28 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं। इस बीच, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.77 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60 प्रतिशत पर है।

ये भी पढ़ें..अभिनेत्री जान्हवी कपूर के आंखों के वार से फैंस के दिल…

तो वहीं बीते 24 घंटे में 26.19 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 178.83 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,07,34,782 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 15.54 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज अभी उपलब्ध हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें