Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeगैलरीफोटोअभिनेत्री जान्हवी कपूर के आंखों के वार से फैंस के दिल हुए...

अभिनेत्री जान्हवी कपूर के आंखों के वार से फैंस के दिल हुए छलनी

मुंबईः बाॅलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बेहद कम समय में सफलता की ऊंचाईयों को छुआ है। वह बाॅलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। जान्हवी ने अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ से अपने चाहने वालों की दिल में खास जगह बना ली।

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती है। हाल ही में जान्हवी ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में जान्हवी का किलर लुक देखने लायक है।

उन्होंने समुद्री शैल लगे हुए कपड़े पहने हुए हैं और स्मोकी मेकअप के साथ खुले बालों में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें..कानपुर देहात में जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर…

एक फैंस ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा ‘हाॅटी’ तो एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गार्जियस। जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कई फिल्मों में नजर आयेंगी। इनमें करण जौहर निर्मित दोस्ताना 2, सिद्धार्थ सेनगुप्ता निर्देशित फिल्म गुड लक जेरी और बोनी कपूर निर्मित फिल्म मिली शामिल हैं।

फिल्म मिली के जरिये जान्हवी पहली बार अपने पिता के साथ काम कर रही हैं। जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा भी करती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें