Saturday, October 12, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसपा की सदस्यता लेकर ब्राह्मणों ने कहा, भाजपा ने ब्राह्मण समाज को...

सपा की सदस्यता लेकर ब्राह्मणों ने कहा, भाजपा ने ब्राह्मण समाज को ठगा

झांसी: ब्राह्मण समाज को भाजपा ने ठगा है, एक भी चौराहा ब्राह्मणों के नाम से नहीं बनाया। प्रदेश की योगी सरकार में ब्राह्मणों की हत्या हुई है। यह आरोप ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष पंडित महावीर शरण भार्गव ने गुरुवार को झांसी सदर से सपा उम्मीदवार सीताराम कुशवाहा के चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाये। साथ ही दर्जनों ब्राह्मण समाज के लोग सपा में शामिल हुए।

मंच के अध्यक्ष पंडित महावीर शरण भार्गव ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हुआ है भाजपा सरकार में ही ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं की गई हैं। झांसी में ही ब्राह्मण परिवारों की सरेआम हत्या की गई है।

भाजपा ने प्रदेश की जनता को झूठा रामराज दिखाकर सत्ता की कुर्सी हथियाई, परंतु ब्राह्मणों की सरेआम हत्याएं दर्शाती है कि भाजपा सरकार में रामराज की नहीं बल्कि रावण राज की स्थापना हुई है। पंडित नवनीत मिश्रा ने कहा कि इस सरकार में ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर अखिलेश यादव ही ब्राह्मण समाज का भला कर सकते हैं। सपा सरकार आने पर मंदिर के पुजारियों को मानदेय, शहर के सबसे बड़े चौराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम से होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे बृजेश पाठक कतोली महाराज के पुत्र आत्रेय पाठक एवं मैत्रिय पाठक ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण दिया है इसका प्रमाण मऊरानीपुर का टिकट है। आत्रेय ने कहा कि पूरी ताकत से ब्राह्मण समाज ने सपा को जिताने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ेंः-पोक्सो एक्ट का झूठा केस दर्ज करवाने वाली महिला को 3 माह की कैद व जुर्माना, जानें पूरा मामला

इस दौरान भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पंडित रोहित दुबे ब्राह्मण समाज के तीन दर्जन साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान पंडित सुरेश मिश्रा, कुमारी शैलजा तिवारी, पं. नवनीत मिश्रा, पं. सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, पं. राजेश नायक, पं. कमला कांत उपाध्याय, पं. सुनील मिश्रा, पं. अक्षय भार्गव, पं. अरविंद उपाध्याय, पं. राम गोविंद तिवारी, पं. जय भार्गव, पं. अम्ब्रीश मिश्रा, पं. राहुल मिश्रा, पं. श्रीराम भदौरिया आदि दर्जनों ब्राह्मण बन्धु, सहित प्रसपा के डॉ. वीरेन्द्र सिंह यादव, सपा के पूर्व प्रवक्ता शकील खान, उमा शंकर यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने व्यक्त किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें