Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी ने हासिल की उपलब्धि, शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को किया पूरा

यूपी ने हासिल की उपलब्धि, शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को किया पूरा

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-09 की बैठक के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। आज प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर नागरिक कोविड टीके की पहली खुराक का कवच प्राप्त कर चुका है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। सभी स्वास्थ्यकर्मी, निगरानी समिति के सदस्य, जिला प्रशासन के अधिकारी और वह सभी जिन्होंने स्वेच्छा से अपना टीकाकरण कराया, बधाई के पात्र हैं। सभी का अभिनंदन।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 26 करोड़ 16 लाख से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच नागरिकों को प्रदान किया जा चुका है। 70 प्रतिशत से अधिक वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। सोमवार तक तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 68 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। 28 फरवरी तक के लक्ष्य के सापेक्ष पात्र 60.91 फीसदी से अधिक लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। अब किशोर वर्ग को टीके की दूसरी डोज देने का समय भी आ गया है। टीकाकरण अभियान में तेजी अपेक्षित है। प्रदेश में कोविड तीसरी लहर नियंत्रण में है। औसतन दो लाख से ढाई लाख टेस्ट हर दिन किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 17 जनवरी के एक लाख से अधिक एक्टिव केस के सापेक्ष आज 15 दिनों में 50 फीसदी गिरावट आई है। वर्तमान में 47 हजार 198 एक्टिव केस हैं। इसमें से 44 हजार 929 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्पष्ट है कि बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में एक लाख 78 हजार कोरोना टेस्ट किए गए। उसमें 4901 नए कोरोना पॉजिविट पाए गए। इसी अवधि में 12 हजार 263 लोग इलाज के बाद कोरोना से ठीक हुए। यह अच्छे संकेत हैं। कोरोना की हार तय है।

यह भी पढ़ेः सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में मनाया जाएगा वर्ल्ड वेटलैंड डे, सीएम करेंगे शिरकत

मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोग उत्साह और उमंग के साथ आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। प्रयागराज में पारंपरिक माघ मेले का सुव्यवस्थित आयोजन जारी है। मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान-पर्व पर देश के विभिन्न राज्यों से आस्थावलम्बियों का प्रयागराज आगमन हुआ है। कोविड सम्बन्धी एहतियात को ध्यान में रखते हुए लाखों कल्पवासी अपने व्रत-संकल्प की पूर्ति कर रहे हैं। यह आत्मिक संतोषदायक है। सभी की सुरक्षा-सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचार करा रहे कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें