Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्ड2022 में भी बरकरार रहेगा कृति सेनन का जलवा, इस साल रिलीज...

2022 में भी बरकरार रहेगा कृति सेनन का जलवा, इस साल रिलीज होंगी पांच बड़ी फिल्में

मुंबईः बाॅलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की 2022 में पांच फिल्में रिलीज होंगी। सभी फिल्में अलग-अलग शैलियों से संबंधित हैं। वह अपनी पिछले साल की रिलीज ‘मिमी’ को अपनी कला में निखार लाने का श्रेय देती हैं। बीते हुए साल पर विचार करते हुए, कृति कहती हैं कि पेशेवर रूप से 2021 एक अद्भुत वर्ष था।

‘मिमी’ को जिस तरह का प्यार मिला है, वह बेहद जबरदस्त है और इसने न केवल मुझे एक एक्टर के रूप में जोखिम लेने के लिए और अधिक आश्वस्त किया है, बल्कि मुझे मजबूत भी बनाया है। आने वाले वर्ष में और अधिक प्रयोग करने वाली भूमिकाएँ निभाने की आशा करते हुए, अभिनेत्री ने साझा किया कि जो बात मुझे सबसे अधिक उत्साहित करती है, वह यह है कि ये सभी परियोजनाएँ पूरी तरह से अलग शैलियों और दुनिया से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें-आसमान से बरसी आफतः यूपी में बारिश व भारी ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें

इसलिए 2022 में फैंस के बहुत कुछ है। अभिनेत्री प्रभास के साथ आदिपुरुष, अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे, टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत, वरुण धवन के साथ भेड़िया और कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा में नजर आएँगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें