Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराजनीतिप्रियंका गांधी ने बुलाई विधायकों की बैठक, उत्तर प्रदेश के लिए बनाई...

प्रियंका गांधी ने बुलाई विधायकों की बैठक, उत्तर प्रदेश के लिए बनाई नई रणनीति

नई दिल्लीः कांग्रेस की उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के विधायकों को दिल्ली में मुलाकात के लिए बुलाया है। दरअसल छत्तीसगढ़ से पहले प्रियंका गांधी ने गुरुवार को बिहार, दिल्ली, हरियाणा के नेताओं के साथ भी एक बैठक की थी। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लिए 200 विधानसभाओं की रणनीति बनाई है। जिसके तहत अन्य राज्यों से विधायकों को नेताओं को यूपी चुनाव के काम के लगाया जाएगा। इसके तहत प्रियंका गांधी सभी राज्यों के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रही हैं।

हालांकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले ही अहम भूमिका दी जा चुकी हैं। इस बीच प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुछ विधायकों को भी दिल्ली बुलाया है। पार्टी के अनुसार छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के विधायकों को यूपी में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसको लेकर प्रियंका इन विधायकों से मुलाकात कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी से मुलाकात करने छत्तीसगढ़ के लगभग 15 विधायक शुक्रवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें से कुछ विधायकों को चुनावी राज्यों की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः-कोरोना से बढ़ी चिंता, मुंबई की सबसे घनी बस्ती धारावी में मिला ओमिक्रॉन संक्रमित

पार्टी के अनुसार राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक चुनावी प्रबंधन में माहिर हैं। राजस्थान के विधायकों को पहले ही उत्तराखंड चुनाव में जिम्मेदारी दी जा चुकी है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के विधायक इनमें सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और अरुण वोरा को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इन विधायकों ने छत्तीसगढ़ चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई थी। उत्तर-प्रदेश के चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद अहम है इसलिए खुद प्रियंका गांधी एक-एक विधायक से मुलाकात कर उनकी भूमिका तय करेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें