Tuesday, October 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशभारतीय मछुआरों की नाव पर पाकिस्तान सैनिकों ने की फायरिंग, एक की...

भारतीय मछुआरों की नाव पर पाकिस्तान सैनिकों ने की फायरिंग, एक की मौत

Palghar fisherman killed in Pak firing off Gujarat coast

अहमदाबादः पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर में सीमाओं पर आएदिन फायरिंग की घटनाओं के बीच अब पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा कर्मियों ने गुजरात के मछुआरों की नाव पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत हुई जबकि एक अन्य मछुआरा घायल हुआ है।

बताया गया कि द्वारका के ओखा बंदरगाह से मछली पकड़ने गई एक जलपरी नामक नाव पर पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा सैनिकों ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास फायरिंग की है। इस फायरिंग में श्रीधर नामक एक मछुआरा की मौत हुई है। इस फायरिंग में एक अन्य मछुआरा घायल भी हुआ है। घायल को ओखा पोर्ट लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओखा मरीन पुलिस ने मृतक मछुआरे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जामनगर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-सेना में शामिल होगी परमाणु सक्षम शौर्य मिसाइल, 800 किमी. दूर…

ओखा मरीन पुलिस ने बताया कि ओखा से समुद्र में मछली पकड़ने गई एक जलपरी नामक नाव पर पाकिस्तान के सैनिकों ने फायरिंग की है, जिसमें श्रीधर नामक मछुआरे की मौत हो गई है। जलपरी नाव को ओखा लाया गया। फायरिंग में नाव का शीशा टूट गया है। मरीन पुलिस ने जलपरी नामक नाव को ओखा लाकर निरीक्षण किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें