Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदुनियाचिंताजनकः इस देश में सामने आए इबोला के 11 मामले, WHO ने...

चिंताजनकः इस देश में सामने आए इबोला के 11 मामले, WHO ने कही ये बात

ब्रेजाविल: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के पूर्वोत्तर प्रांत उत्तरी किवु में स्वास्थ्य अधिकारियों ने अब तक इबोला वायरस रोग के ग्यारह मामलों की पुष्टि की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार देर शाम अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, “3 नवंबर तक, इबोला के 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें छह मौतें शामिल हैं। यहां छह अक्टूबर को इस वायरस से दो साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वायरस के संपर्क में आने वाले 604 लोगों की पहचान की गई है।”

उत्तरी किवु प्रांत में 8 अक्टूबर को डीआरसी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के पुनरुत्थान की घोषणा की थी। इबोला वायरस रोग से ठीक हुए पहले दो रोगियों को स्थानीय इबोला उपचार केंद्र (ईटीसी) से छुट्टी दे दी गई।

उत्तरी किवु के बेनी क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मिशेल तोसालिसाना के अनुसार, इस क्षेत्र में वायरस के फिर से प्रकट होने के तुरंत बाद एक दंपति को ईटीसी में भर्ती किया गया है। मई 2021 की शुरुआत में, डीआरसी ने आधिकारिक तौर पर उत्तरी किवु प्रांत में 12वें इबोला प्रकोप के अंत की घोषणा की।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें