Saturday, October 26, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसपा-बसपा और कांग्रेस की तरह भाजपा में परिवारवाद नहींः प्रांशुदत्त द्विवेदी

सपा-बसपा और कांग्रेस की तरह भाजपा में परिवारवाद नहींः प्रांशुदत्त द्विवेदी

बाराबंकीः भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने अवध क्षेत्र की कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की तरह भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जो परिवारवाद से नहीं चलती, उसे आप और हमारे जैसे आम कार्यकर्ता चलाते हैं। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

उन्होंने कहा कि 2017 में योगी सरकार बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान था, उसी प्रकार 2022 के चुनाव में भी हमको कड़ी मेहनत करके पुनः एक बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार से पहले पाकिस्तान निरंतर हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियां कराता रहता था और हमारी सरकार उन्हें कोई जवाब नहीं देती थी, मोदी सरकार बनने के बाद में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया। स्ट्राइक के बाद पूरी दुनिया में भारत का लोहा माना, पिछली सरकारों में देश में कहीं भी आतंकवादी गतिविधियां हो जाती थी, परंतु मोदी सरकार ने इन आतंकवादियों घटनाओं पर रोक लगाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से पहले महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर धारा 370 हटती है तो पूरे देश में आग लग जाएगी और खून की नदियां बह जायेगी, पर मोदी सरकार ने धारा 370 हटाया और देश में कहीं खून की एक बूंद भी नहीं गिरी यह हमारे राजनीतिक इच्छाशक्ति को ही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उसी प्रकार योगी सरकार ने अराजकता भरे उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया और गुंडों-माफियाओं को प्रदेश छोड़ने या जेल में जान जाने पर मजबूर कर दिया है। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-उपचुनाव के बाद भाजपा की नई कमेटी, लिस्ट में शामिल हो…

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में मात्र इटावा और रायबरेली में ही 24 घंटे लाइट आया करती थी, जिस जिलों को दो परिवारों का गढ़ कहा जाता था। आज प्रदेश के हर जिले में लाइट की आपूर्ति सुचारू रूप से बराबर पहुंचाने का काम हो रहा है। कोरोना काल में योगी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को आज पूरी दुनिया लोहा मान रही है। उत्तर प्रदेश की जनता के लिए अनेक काम किए हैं, जिसको हम सब मिलकर जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यसमिति में क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल, महामंत्री निखिलमड़ी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, अमरेंद्र शुक्ला, उतकर्ष तिवारी, विवेक सिंह मोनू, शिवांजलि पांडे, आशुतोष श्रीवास्तव, वर्षा तिवारी, एकता जायसवाल, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, दिवाकर सिंह, आशीष कश्यप, खुर्शीद आलम, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें