Saturday, October 26, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeगैलरीवीडियोलड़कियों को फूल सूंघना पड़ गया भारी, वायरल हो रहा ये वीडियो

लड़कियों को फूल सूंघना पड़ गया भारी, वायरल हो रहा ये वीडियो

नई दिल्ली: फूल की खुशबू हर किसी को पसंद होती है, लेकिन दो लड़कियों को फूल सूंघना महंगा पड़ गया। दरअसल उस फूल में दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रग था। दोनों लड़कियों ने इस फूल को सूंघते हुए वीडियो बनाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में उन्होंने अपने साथ हुई एक हैरतअंगेज घटना का जिक्र किया है। दोनों लड़की किसी पार्टी में जा रही थीं। रास्ते में उन्हें पीले रंग का एक बेहद खूबसूरत फूल नजर आया। लड़कियों ने उसे सूंघ लिया, इसे सूंघते ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी।

ये फूल डेविल्स ब्रीथ के नाम से मशहूर है। इसे काफी जहरीला माना जाता है। उसी का असर दोनों लड़कियों पर हो गया था। बता दें कि यह फूल किसी ड्रग से कम नहीं होता है और इसकी वजह से वे दोनों बेहाल होकर सो गईं थीं और दोनों को पूरी रात काफी डरावने सपने भी आए थे।

दुनिया का सबसे भयानक नशे वाला फूल

डेविल्स ब्रीथ फूल के नशे को दुनिया के सबसे भयानक नशों में गिना जाता है। ज्यादा खुराक लेने पर किसी की भी हालत बिगड़ सकती है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के मुताबिक, इस जहरीले फूल की वजह से कोलंबिया में हर साल 50 हजार लोग हॉस्पिटल में एडमिट होते हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें