Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, बीते 24 घंटे में 7735...

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, बीते 24 घंटे में 7735 नये कोरोना संक्रमित मिले

लखनऊः उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते केसों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जाहिर की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 के साथ बैठक में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के निर्देष दिये है। कोविड प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 7735 नए केस मिले हैं। वहीं, 17 हजार 668 डिस्चार्ज हुए हैं। रिकवरी दर 92.5 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि गुरुवार को 6725 कोरोना के केस मिले थे। आज लगभग एक हजार केस बढ़ गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप प्रदेश सरकार ब्लैक फंगस के सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित किया जाए। इस सम्बंध में आदेश जारी कर प्रभावी करा दिया जाए। इसके दवा की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण दर लगातार कम हो रहा है। सभी गांवों में जागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना पर विजय प्राप्त करने में चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों सहित प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। टीम ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ब्लैक फंगस के उपचार की दवाएं हर जनपद में उपलब्ध करा दी गई हैं। निजी अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज करा रहे रोगी भी सम्बन्धित मण्डलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर दवा प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंःईदगाह ऐशबाग बना कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, फरंगी महली बोले-कोरोना से बचाव…

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 3 हजार 276 है। 2 लाख 89 हजार 210 टेस्ट सम्पन्न किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 61 लाख 12 हजार 448 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटों ने 753 एमटी ऑक्सीजन वितरित की गई। इसमें मेडिकल कॉलेजों में 443 एमटी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। मेडिकल कॉलेजों में अब ढाई दिन तक का बैकअप हो गया है। होम आइसोलेशन के मरीजों को भी समुचित आपूर्ति कराई जा रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें