Monday, October 14, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डअभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर साझा किया आशा भरा संदेश

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर साझा किया आशा भरा संदेश

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ आशा से भरे संदेश को साझा किया है। उन्होंने कवि रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं का संग्रह ‘गीतांजलि’ पढ़ते हुए पीले रंग के कुर्ते में खुद की एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने लिखा कि सवाल और रोना। ओह, कहां? हजारों धाराओं के आंसू में बह गए और फिर दुनिया के आश्वासन ने बहला लिया। मैं हूं! -रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि। अपने कथित प्रेमी और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर रिया बहुत नियमित नहीं रही हैं। सुशांत के परिवार ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और दिवंगत अभिनेता के फंड से पैसा निकालने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ेंः यूपी में किसान खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन से बढ़ा सकेंगे…

सुशांत की मौत के मामले में ड्रग से जुड़ी जांच के सिलसिले में उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म चेहरे का हिस्सा है। सुशांत की मौत के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। अभिनेत्री फिल्म के पहले पोस्टर और टीजर से गायब थीं, जिसके बाद उन्हें परियोजना से निकाले जाने की अफवाहों ने जन्म लिया। हालांकि, वह ट्रेलर का हिस्सा हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें