Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशराज्य के 5 संभागों में आज गरज चमक के साथ बारिश के...

राज्य के 5 संभागों में आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में चलेगी लू

भोपालः मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में दो दिन तक तीखे तेवर दिखाने के बाद गर्मी के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं। इसकी वजह प्रदेश के आसपास वेदर सिस्टम का सक्रिय होना है। तेजी से बदल रहे मौसम के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी है। आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात होने की भी संभावना है जबकि शेष आधे मध्यप्रदेश में लू चलेगी। वहीं राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से तेज हवा चल रही है और मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है। साथ ही पाकिस्तान पर एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसी तरह दो दिन तक पंजाब और उसके आसपास सक्रिय ऊपरी हवा का चक्रवात अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ खिसक गया है। इससे हवाओं के साथ वातावरण में नमी आने लगी है। इससे अधिकतम तापमान में कमी आने लगी है। शुक्रवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाने लगेंगे। इससे अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज होने लगेगी। साथ ही शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बरसात होने के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर एक बार फिर मौसम साफ होने लगेगा। इससे दिन का तापमान फिर बढ़ने लगेगा। इसके बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 11 अप्रैल को फिर उत्तर भारत में आने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः-हैप्पी बर्थडेः फिल्म ‘गुड्डी’ में सराहनीय अभिनय के लिए जया को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड

इन जिलों में चलेगी लू

वहीं प्रदेश के शेष इलाकों में लू चलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान और पाकिस्तान से उठने वाला हवाओं का बवंडर भारत के रेगिस्तान से होता हुआ मध्यप्रदेश पहुंच रहा है। इसके कारण मध्यप्रदेश में गर्म हवाएं चल रही है। दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, सागर, दमोह में गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। इन जिलों में लू चलने के आसार है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें