Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeबिहाररालोसपा का जदयू में विलय, कुशवाहा बोले-राष्ट्र, राज्य हित में समान विचारधारा...

रालोसपा का जदयू में विलय, कुशवाहा बोले-राष्ट्र, राज्य हित में समान विचारधारा वाले लोगों का साथ होना जरूरी

पटनाः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय करने की घोषणा की। विलय से ठीक पहले उन्होंने कहा कि हमारे पास सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष के लिए इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। विलय से पहले कुशवाहा ने नीतीश कुमार की शान में खूब कसीदे भी पढ़े। कुशवाहा ने कहा कि वह नीतीश कुमार की राजनीति के मुरीद रहे हैं।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए कुशवाहा ने कहा कि दो दिनों तक हुई बैठक में पार्टी के सभी नेताओं ने मुझे फैसले के लिए अधिकृत किया था। काफी सोच-समझ कर मैंने यह तय किया है कि जनता दल यूनाइटेड के साथ अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय कर दिया जाए। इससे न केवल हमारा संघर्ष मजबूत होगा बल्कि बिहार की राजनीति में हम और ज्यादा सशक्त बनेंगे। कुशवाहा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के नतीजे में जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से सूबे का मुख्यमंत्री चुना इसलिए उन्होंने और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी सदस्यों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ेंःदेश के समग्र विकास में आदिवासी, वनवासी समुदाय की भागीदारी जरूरीः…

कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र और राज्य के हित में बिहार में समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आना चाहिए। यह वर्तमान राजनीतिक स्थिति की मांग है। इसलिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जद (यू) के साथ विलय का फैसला किया है। अब हम उनके साथ खड़े हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें