Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डदो दिवसीय दौरे पर आज बंगाल पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

दो दिवसीय दौरे पर आज बंगाल पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बंगाल आ रहे हैं।पार्टी के मुताबिक अमित शाह अपराह्न दो बजे बंगाल पहुंचेंगे।

यहां खड़गपुर में उनका रोड शो शाम 5:15 बजे आयोजित किया जाएगा। भाजपा का दावा है कि इसमें लाखों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद क्षेत्र में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि भाजपा की ओर से नहीं की गई है लेकिन सूत्रों ने बताया कि अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम कई बड़ी सामाजिक हस्तियों की है। 

दूसरे दिन, 15 मार्च (सोमवार) को शाह झाड़ग्राम जाएंगे जहां पूर्वाह्न 11 बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी दूसरी जनसभा अपराह्न एक बजे रानीबांध विधानसभा क्षेत्र में होगी। उनके प्रत्येक कार्यक्रम में निशाने पर ममता बनर्जी रहने वाली हैं। खुद पर हमले का दावा करने वाली ममता व्हीलचेयर पर बैठकर 15 मार्च को पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगी जो झाड़ग्राम से सटा हुआ है।  

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें