स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले 98 जेल पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

0
39

लखनऊः स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित होने वाले 98 जेल पुलिसकर्मियों की सूची मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें ने तैयार कर ली हैं। हर साल राष्ट्रीय पर्व की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है।

इसी कड़ी में डीजी जेल आनंद कुमार की ओर से 98 जेल पुलिसकर्मियों के नाम दिए गये हैं, जिन्हें सम्मानित किया जायेगा। डीजी जेल के मुताबिक, ईमानदारी से ड्यूटी करते उत्कृष्ट कार्य करने वाले 98 जेल पुलिस कर्मियों को गोल्ड और सिल्वर मैडल से सम्मानित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें-लाल किले की सुरक्षा में लगाए गए कंटेनर, असंभव है इन्हें…

गोल्ड पाने वालों में संजीव त्रिपाठी, उप महानिरीक्षक कारागार प्रयागराज परिक्षेत्र, विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ अधीक्षक केन्द्रीय कारागार आगरा, प्रेमनाथ पाण्डेय वरिष्ठ अधीक्षक केन्द्रीय कारागार नैनी, समेत 98 जेल पुलिस कर्मी शामिल है। इनमें 39 कर्मियों को गोल्ड मैडल और 59 सिल्वर मैडल दिया जायेगा। इसके अलावा जल्द ही अन्य पुलिस कर्मियों की सूची आ जायेगी जो 15 अगस्त को सम्मानित किये जायेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)