Wednesday, October 9, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशझारखंड कैबिनेट में 81 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वृद्धावस्था पेंशन की आयु...

झारखंड कैबिनेट में 81 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा बढ़ाकर हुई 80

Jharkhand Cabinet , रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 81 प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि इंदिरा गांधी विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी विकलांग पेंशन योजना में समान रूप से 1000 रुपये की राशि दी जाएगी। आयु सीमा 80 वर्ष निर्धारित की गई है। मध्य विद्यालय को माध्यमिक उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की स्वीकृति दी गई।

विभागीय परीक्षा के लिए खनन सेवा अभियंता नियमावली में संशोधन किया गया। गढ़वा नगर परिषद अंतर्गत 60 करोड़ रुपये से बहुउद्देशीय केंद्र के निर्माण को स्वीकृति दी गई। उग्रवादी हिंसा में मौत होने पर सैप पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नौकरी दी जाएगी।

इसके अलावा जल संसाधन, पथ निर्माण विभाग आदि की कई विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। राजकीय चिकित्सा अस्पताल एवं सदर अस्पताल रांची में सीटी स्कैन मशीन की खरीद के लिए 1.32 अरब रुपये की राशि स्वीकृत की गई। केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया।

ये भी पढ़ेंः- Deputy cm मौर्य ने कहा- हरियाणा में मोदी के प्रति भरोसे को मिला जनादेश

कैबिनेट के अन्य निर्णय

  • राज्य के सरकारी भवनों, कार्यालयों, न्यायपालिका एवं केंद्रीय उपक्रमों में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ऊर्जा सुरक्षा जमा राशि के वेबऑफ के लिए 74 करोड़ रुपये की स्वीकृति, जगन्नाथपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में अत्याधुनिक संस्थान का विकास।
  • 2551 छोटे आंगनबाड़ी केंद्रों को सामान्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए सेवा शर्त एवं नियमावली 2024 का गठन, सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए स्कूल डायरी छपवाने एवं वितरण की स्वीकृति।
  • झारखंड से जाने वाले मजदूरों के ठहरने के लिए मुंबई में झारखंड भवन बनाया जाएगा।
  • उग्रवादी हिंसा में मृत्यु पर एसएपी पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी
  • संत जेवियर स्कूल रांची को 1. 2. 2022 से अगले 30 वर्षों के लिए लीज नवीकरण के लिए अरगोड़ा अंचल में 5.15 एकड़ जमीन 28 करोड़ रुपये के भुगतान पर देने की स्वीकृति दी गई।
  • रिम्स रांची में नए भवन और पुराने भवन के जीर्णोद्धार के लिए सात अरब रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। गरीब मजदूरों आदि के रहने के लिए मुंबई में झारखंड भवन बनाया जाएगा, जिसकी योजना स्वीकृत हो गई है। इसमें इलाज के लिए जाने वाले गरीबों को सुविधा मिलेगी।

विधानसभा चुनाव के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत 

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए 40 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा चुनाव में विधि-व्यवस्था के लिए जेसीएफ से 128 करोड़ रुपये अग्रिम लेने की स्वीकृति दी गई। मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की परदेशी छात्रवृत्ति में कोटा बढ़ाया गया, अब 50 छात्र विदेश जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। – सभी जिलों में पलाश मार्ट खुलेगा।

  • कोल्हान के मुसाबनी में नया डिग्री कॉलेज बनेगा।
  • देवघर में नया डिग्री कॉलेज बनेगा।
  • गिरिडीह के तिसरी में डिग्री कॉलेज बनेगा।
  • दुमका के नारायणपुर में नया डिग्री कॉलेज खुलेगा।
  • हजारीबाग के बड़कागांव में डिग्री कॉलेज बनेगा।
  • केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड में संशोधन के लिए राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें