Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीत्रिपुरा में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में...

त्रिपुरा में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढ़ गए 80 हजार वोटर

अगरतलाः चुनाव आयोग ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 28 लाख 13 हजार 478 हो गई है। इनमें 14 लाख 14 हजार 576 पुरुष व 13 लाख 98 हजार 825 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा तृतीय लिंग के 77 मतदाता हैं। शुक्रवार को त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि लगभग अस्सी हजार नए मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं की सूची में लगभग 13,500 ब्रू शरणार्थी शामिल हैं, जिन्हें त्रिपुरा में बसाया गया है।

ये भी पढ़ें..Weather Update: कड़ाके की ठंड से ठिठुर रही राजधानी, शिमला-नैनीताल से ज्यादा दिल्ली में सर्दी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इससे पहले चुनावी जनसंख्या की आनुपातिक दर 647 लोग थे। अब यह बढ़कर 666 हो गया है। इसी तरह, नए मतदाता पंजीकरण में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। उन्होंने दावा किया कि विशेष अभियान के परिणामस्वरूप इस बार पुरुषों की तुलना में 11 हजार अधिक महिला मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है। इस बीच, पहले प्रति 1,000 पुरुष मतदाताओं पर 981 महिला मतदाता थीं। अब यह बढ़कर 989 हो गई है। उन्होंने कहा कि तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या पहले 46 थी, अब बढ़कर 77 हो गई है।

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दावा किया कि 3328 मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। पेयजल, रैंप, व्हील चेयर समेत सभी जरूरी इंतजाम पहले से ही कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि त्रिपुरा में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पूरे त्रिपुरा में 95 नाका प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा, मतदाताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आयोग द्वारा निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें