उत्तर प्रदेश Featured

यूपी में कई IPS अफसरों का तबादला, पीयूष मोर्डिया बने लखनऊ के नये ADG जोन

up-ips-tranfar लखनऊः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कई आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। योगी सरकार ने शनिवार देर रात आठ अफसरों का तबादला कर दिया है। सयुंक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक ( ADG) बनाया गया है। उनकी जगह पर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को सयुंक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद नयी तैनाती दी गई है। इससे पहले उपेन्द्र कुमार वह देवीपाटन रेंज के डीआईजी थे। ये भी पढ़ें..UP में अवैध कॉलोनियों पर योगी सरकार सख्त, घरों पर जल्द चलेगा बुलडोजर इसके अलावा डीआईजी अमरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या से हटाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन गोण्डा भेजा गया है। प्रवीण कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ से पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या की जिम्मेदारी मिली है। नचिकेता झा को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ बनाया गया है। इससे पूर्व उनकी तैनाती आगरा जिले में थी। इसी तरह डीआईजी दीपक कुमार को अलीगढ़ के पद से हटाकर आगरा पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। सुरेश राव ए कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरण करते पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ के पद पर तैनाती मिली है। अमित वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसआईटी मुख्यालय लखनऊ से हटाते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट में बनाया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)