Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीPM मोदी ने लाल किले से की 3 बुराइयों के खिलाफ लड़ने...

PM मोदी ने लाल किले से की 3 बुराइयों के खिलाफ लड़ने की अपील, कहा- मैं अगले साल फिर आऊंगा

pm modi speech-independence day

Independence Day 2023: पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi speech) ने लाल किले पर लगातार 10वीं बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।15 अगस्त 1947 को पहली बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है और हर साल इस दिन प्रधानमंत्री यहां तिरंगा झंडा फहराते हैं। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी बोले, हमें इन तीन बुराइयों बुराइयों परिवारवाद,तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है। ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं पर सवालिया निशान खड़े करती हैं।

मणिपुर का हिसा का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा मैं फिर आऊंगा। पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा पर भी गहरी चिंता जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी 140 करोड़ लोगों को परिवार के सदस्य के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान उत्तर पूर्व और भारत के कुछ अन्य हिस्सों, खासकर मणिपुर में हिंसा भड़क उठी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मां-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ किया गया।

प्रधानमंत्री ने इस बार आई प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए यह भी कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सो में अकल्पनीय संकट पैदा किया है। जिन परिवारों ने इस संकट में सहन किया है, मैं उन सभी परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से आगे बढ़ेगी, इसका विश्वास दिलाता हूं।

PM मोदी ने 3 बुराइयों के खिलाफ लड़ने की अपील

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, देश के विकास के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है। तुष्टीकरण ने सामाजिक न्याय का नुकसान किया। हम सभी का दायित्‍व है कि हमारी आने वाली पीढ़ी को ऐसा देश दें, ताकि छोटी छोटी चीजों को पाने के लिए उन्हें संघर्ष न करना पड़े। हमें वो भारत बनाना है जो पूज्य बापू के सपनों का भारत था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें