Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशलालू यादव के जन्मदिन पर काटा गया 75 किलो का लड्डू, कार्यकर्ताओं...

लालू यादव के जन्मदिन पर काटा गया 75 किलो का लड्डू, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

लालू

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शनिवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन राजद कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास पर केक काटा गया तो शनिवार को राजद कार्यालय में 75 किलोग्राम लड्डू को खास अंदाज में काटा गया। राजद के अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर पटना की सड़कों के किनारे शुभकामना वाले बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर केक काटकर राजद अध्यक्ष जन्मदिन मनाया गया, इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद रहे। राबड़ी देवी ने सभी लोगों को केक खिलाया।

लालू के जन्मदिन के मौके पर आवासीय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। राजद अध्यक्ष को उनके पुत्र तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पुत्री डा. मीसा भारती समेत अन्य लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है। लालू प्रसाद का जन्मदिन सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। मीसा भारती ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा, इंसान आएंगे जाएंगे, पर जो सामाजिक न्याय की अतुलनीय अमिट सशक्त विरासत बनकर हर कमजोर की जुबान पर सदा के लिए सज जाएंगे, वही लालू जी कहलाएंगे। जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा।

ये भी पढ़ें..पैगंबर विवाद : विरोध प्रदर्शन के बीच नूपुर शर्मा के समर्थन…

लालू प्रसाद दोपहर दोनों पुत्रों तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ राजद कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजद अध्यक्ष ने 75 किलो का लड्डू खास अंदाज में काटा और लोगों को खिलाया। इस अवसर पर गरीबों के मसीहा नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। इधर राबड़ी देवी के आवास पर लालू प्रसाद को शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी रही। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें