Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेश9 महीने में नोएडा के नालों से मिली 72 लाशें, पुलिस ने...

9 महीने में नोएडा के नालों से मिली 72 लाशें, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा!

jamshedpur-crime

नोएडा: पिछले 9 महीने में नोएडा के नालों से करीब 72 शव मिल चुके हैं। कई शवों की पहचान की गई। हत्या के कई आरोपी भी पकड़े गये। पुलिस का दावा है कि 60 से 70 फीसदी शव दूसरे राज्यों से बहकर नोएडा पहुंचे हैं। ज्यादातर मामलों में हत्या कर शव नालों में फेंकने के मामले सामने आए हैं।

एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, 60 से 70 फीसदी शव दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले नालों और नदियों से बहकर नोएडा पहुंचे हैं। पहचान करने पर उनका पता दिल्ली का निकला। कुछ शव हिंडन को जोड़ने वाले शहरों से आ सकते हैं। जिसमें गाजियाबाद और आसपास के गांव शामिल हैं। बाकी शव भिखारियों या शराबियों के हैं। एसीपी के मुताबिक, करीब 90 फीसदी शवों की पहचान हो चुकी है। बाकी शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है। नोएडा यूपी का बॉर्डर है। यह दिल्ली को 8 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कों से जोड़ता है।

यह भी पढ़ें-2 नवंबर को आसमान में होगी रोमांचक खगोलीय घटना, पृथ्वी के सबसे पास होगा जुपिटर

इसके अलावा दो बड़े नाले और एक नदी भी दिल्ली को नोएडा से जोड़ते हैं। हो सकता है कि अपराध किसी दूसरे राज्य में किया गया हो और शव नालों और नदियों से बहता हुआ यहां पहुंच रहा हो। मंगलवार को भी नोएडा के फेज-2 नाले में एक शव मिला था। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। दिल्ली से आने वाली यमुना नोएडा के एक बड़े हिस्से को कवर करती है, जो लगभग 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करती है। इसके अलावा शाहदरा नाला दिल्ली के अशोक नगर (सीमा) से यमुना तक जाता है। कोंडली नाला मयूर विहार से नोएडा में प्रवेश करता है और 80 प्रतिशत सेक्टरों को कवर करते हुए यमुना में गिरता है। यह नोएडा का मुख्य नाला भी है। हरौला नाला कोंडली नाले से जुड़ता है। हिंडन नदी गाजियाबाद से होते हुए नोएडा के छिजारसी में प्रवेश करती है और यमुना में गिरती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें