70 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस कर्मियों को दिए स्वस्थ रहने के 5 मंत्र, दिखाया ये हुनर

0
33

फरीदाबादः दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग द्रोणाचार्य ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21ए पहुंचकर पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से मुलाकात की और चावल के दाने से नाम लिख कर अपनी कला का हुनर भी दिखाया। 70 वर्षीय श्री द्रोणाचार्य, उत्तम नगर दिल्ली में रह रहे हैं पीछे से मेरठ यूपी के रहने वाले हैं। द्रोणाचार्य दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी पास है और भारत मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली में अपनी सेवा दे चुके हैं।

द्रोणाचार्य ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से चावल के दाने के द्वारा श्रीराम लिख कर अपनी प्रतिभा को पेश किया। इस दौरान द्रोणाचार्य ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए 5 मूल मंत्र भी दिए। श्री द्रोणाचार्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति को चाय नहीं पीनी चाहिए- चाय पीने से ना सिर्फ आप का रक्तचाप बढ़ता है बल्कि पेट की कई अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ता है और वही समस्याएं आगे चलकर छोटी से बड़ी हो जाती हैं।

द्रोणाचार्य ने बताया कि हमें जीवन में कभी भी चीनी नहीं खानी चाहिए, किसी भी रूप में क्योंकि चीनी मीठा जहर है जो कि हमारे शरीर को धीरे धीरे से अंदर से नष्ट कर देता है। चीनी की जगह गुड, खांड और बुरा खा सकते हैं। जो कि उपरोक्त यह चीजें, चीनी जितनी खतरनाक नहीं होती है। उनके अनुसार इंसान को भोजन के एक निवाले को 32 बार चबाएं, अगर 32 बार ना हो सके तो 20 से 25 बार तो जरूर चबाकर खाएं। उन्होंने कहा कि इंसान को बनावटी चमक-दमक से दूर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-तेज हवा-बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी राहत, शनिवार को भी छाये रहेंगे बादल

द्रोणाचार्य के अनुसार गांव में जो गन्ने के रस के लिए कोल्हू लगे होते हैं साल में एक बार सीजन के वक्त में हमें उस कोल्हू का रस नींबू मिलाकर जरूर पीना चाहिए इससे हमारी आंत साफ होती है। द्रोणाचार्य की जो सबसे खास बात रही जीवन की, कि जब वह 18 साल की उम्र में थे तब भी उनका 50 किलो वजन था और आज 70 साल की उम्र में भी 50 किलो ही वजन है।