Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशKanpur: अश्लील वीडियो देखकर दस साल के लड़के ने 7 वर्षीय बच्ची...

Kanpur: अश्लील वीडियो देखकर दस साल के लड़के ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

girl-Rape
girl-Rape

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल के लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज मिश्रा ने कहा कि, “लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।”

ये भी पढ़ें..दुष्कर्म के झूठे केस से आहत होकर दिव्यांग ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, “नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर पोर्न देखा, जिसके बाद उसने यह अपराध को अंजाम दिया।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें