Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डनेपाल पहुंचे भारतीय सेना के पूर्व 6 शीर्ष अधिकारी , पशुपतिनाथ के...

नेपाल पहुंचे भारतीय सेना के पूर्व 6 शीर्ष अधिकारी , पशुपतिनाथ के दर्शन किए

Nepal News : नेपाली सेना के निमंत्रण पर काठमांडू आए भारतीय थलसेना के 6 पूर्व सेनाध्यक्षों ने महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अवसर पर आज भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा की है।

पूर्व सेनाध्यक्षों ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन  

नेपाली सेना के द्वारा आयोजित सेना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने वाले भारतीय थलसेना के पूर्व प्रमुख भारतीय सेना के पूर्वप्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, जनरल दीपक कपूर, जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, जनरल दलवीर सिंह सुहाग, जनरल (डॉ.) मनोज मुकुंद नरवणे और जनरल मनोज पांडे ने पशुपतिनाथ मंदिर जाकर वहां विशेष पूजा करने और दर्शन करने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः- Mahashivratri 2025 : देशभर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजे शिवालय

263वां स्थापना दिवस मना रही नेपाली सेना   

बता दें , ये सभी पूर्व सेना प्रमुख महाशिवरात्रि के दिन होने वाले नेपाली सेना के स्थापना दिवस समारोह में सहभागी होने आए हैं। नेपाली सेना इस वर्ष अपना 263वा स्थापना दिवस मना रही है। इसके अलावा भारतीय सेना के पूर्व प्रमुखों द्वारा नेपाल भारत सैन्य प्रमुखों के एक सम्मेलन में भी शिरकत करने की जानकारी नेपाली सेना के तरफ से दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें