टेक Featured राजस्थान बिजनेस

राजस्थान के इस शहर में अब शुरु हुई 5G सर्विस, जानें BSNL-AIRTEL और Jio का क्या है अपडेट

 jio-5G जयपुर: रिलायंस जियो ने आज झुंझुनू में हाई स्पीड 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। झुंझुनू नगर परिषद क्षेत्र सहित जिले की नगर पालिका में पहले चरण में 5जी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। Reliance Jio 5G लॉन्चिंग प्रोग्राम में कमरुद्दीन शाह दरगाह के गद्दीनशीन एजाज नबी, चंचल नाथ टीला के महंत ओम नाथ जी महाराज, झुंझुनू के एडीएम जेपी गौड़, झुंझुनू की अध्यक्ष नगमा बानो और झुंझुनू की प्रधान पुष्पा चाहर ने हाई स्पीड 5G सेवाओं की शुरुआत की। जिले में आज से 5जी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। पहले चरण में इसका लाभ शहरी क्षेत्रों में मिलेगा। जून माह तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा। झुंझुनू शहर में 34 टावरों से 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों के 2.5 लाख उपभोक्ताओं को Jio 5G सेवाओं का लाभ मिलेगा। Jio उपभोक्ताओं को 5G सेवाओं के तहत असीमित डेटा मिलेगा। जून के अंत तक जिले के सभी गांवों को 5जी सेवाओं का लाभ मिल जाएगा। झुंझुनू शहर में आज से 5जी ब्रॉडबैंड सुविधा भी शुरू हो गई है। जल्द ही इसे मंडावा सूरजगढ़ और पिलानी क्षेत्र में शुरू किया जाएगा। ये भी पढ़ें..MP: स्कूल में हिंदू छात्राओं की हिजाब वाली तस्वीरें वायरल, मचा बवाल, जांच के दिए गए आदेश राजस्थान के कई जिलों में Jio 5G सर्विस चल रही है। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर प्रमुख हैं, वहीं अजमेर को भी जियो फाइबर की सेवाएं मिल रही हैं। खबरों के मुताबिक 2023 के अंत तक राजस्थान के हर शहर, हर कस्बे और हर तहसील में Jio True 5G का कवरेज मिलने की संभावना है। व्यक्त किया जा रहा है। लोगों की मानें तो 5G के इस्तेमाल से उन्हें तेज इंटरनेट स्पीड मिल रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)