spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडUttrakhand landslide : भूस्खलन की चपेट में आने से 5 की...

Uttrakhand landslide : भूस्खलन की चपेट में आने से 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

Uttrakhand landslide :  मामला उत्तराखंड के सोनप्रयाग का है जहां, भूस्खलन क्षेत्र के मलबे से आज सुबह एक और शव मिला है। इसी के साथ भूस्खलन की चपेट में आए मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। वहीं तीन घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

सीएम धामी ने जताया शोक 

बता दें, सोनप्रयाग के पास बाधित मार्ग पैदल आवागमन के लिए तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि, मेरी संवेदनाएं शोक पीड़ित परिवार के साथ हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने दी जानकारी 

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा के अनुसार,सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि, सोनप्रयाग से लगभग एक किलोमीटर दूर गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh News : आज से शुरू होगी कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

Uttrakhand landslide: अचेत अवस्था में मिला शव  

उन्होंने बताया कि, देर रात तीन व्यक्ति घायलावस्था और एक अचेत अवस्था में मिला। जिसके बाद उनको डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, जब आज सूबह दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। तो एक महिला अचेत अवस्था में मिली जब उसे इलाज के लिए ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें