मध्य प्रदेश में प्रसाद खाने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ी, कई गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

92

40 people fell ill after eating prasad in Madhya Pradesh.

आगर-मालवा: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में सावन सोमवार के अवसर पर निकाली जा रही महादेव की शाही सवारी में भांग का प्रसाद बांटा गया। प्रसाद खाने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से 15 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नलखेड़ा तहसील के मोल्याखेड़ी गांव में सोमवार रात शिव की शाही सवारी निकाली गई। इस मौके पर लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया, जिसे खाने के बाद करीब 40 लोग नशे में धुत्त होने लगे। इनमें आठ बच्चे भी शामिल थे। ऐसा भांग खाने का कारण बताया जा रहा है। जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें नलखेड़ा अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीमार लोगों को इलाज के लिए नलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें-MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कोटा बैराज से पानी छोड़ने पर उफनाई चंबल

बताया गया है कि सावन माह में सोमवार को महादेव की शाही सवारी निकलती है, सोमवार शाम को भी ऐसा ही हुआ। आरती की गई और उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद पिसी हुई मूंगफली का बनाया जाता था, जिसमें भांग भी मिलाई जाती थी। इसे सभी भक्तों को वितरित किया गया और रात 8.30 बजे के बाद भक्त नाचने-गाने लगे और भारीपन महसूस हुआ और उल्टी होने लगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)